IPL इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

आज हम आपको बताने वाले है आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ियो के बारे में। आईपीएल में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली है जिनको उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 करोड़ की राशि देकर शामिल किया है वही इस सूची में एक नाम चौकाने वाला है हो है बेन स्टोक्स का जिनको राइजिंग पुणे की टीम ने 14.5 करोड़ की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है।



अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची -

1. विराट कोहली - इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली है, जिनको इस साल उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है। जो अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे है

2. युवराज सिंह - वही इस सूची में दूसरे स्थान पर युवराज सिंह है, जिनको दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम साल 2015 में 16 करोड रुपए की राशि देकर टीम में शामिल किया था।

3. महेंद्र सिंह धोनी - इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जिनको चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस साल 15 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

4 रोहित शर्मा - इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा है जिनको उनकी टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 करोड़ रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

5. बेन स्टोक्स - तथा इस सूची में एक मात्र विदेशी बल्लेबाज इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बल्लेबाज बेन स्टोक्स है, जिनको राइजिंग पुणे की टीम ने इस साल 14.5 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

No comments

Powered by Blogger.